ट्रांसफार्मर पर चढ़ा युवक झुलसा

BY — April 29, 2016

290408उदयपुर। हाथीपोल थाना क्षेत्र में एक युवक ट्रांसफार्मर पर चढ़ कर वायर पकड़ने लगा जहां वह गंभीर घायल हो गया। उसे चिकित्‍सालय में भर्ती कराया गया। युवक के परिजनों ने दो बहनों पर संपत्ति विवाद को लेकर उसे प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 42 वर्षीय युवक ट्रांसफार्मर पर चढ़ने लगा। लोगों के रोकने पर भी नहीं रुका और जबरन चढ़ गया। उसने शर्ट खोल दिया और उपर चढ़ा। तारों को हाथ लगाते ही जोर का झटका लगा और वह झुलसी अवस्था में नीचे गिर पड़ा। शॉर्ट सर्किट होने से ट्रांसफार्मर में आग लग गई। किसी तरह युवक की पत्नी को सूचना दी गई। चिकित्सालय में आने पर उसने बताया कि उसकी सास सरकारी नौकरी में थी। उनकी मौत के बाद उनकी दोनों पुत्रियां उसके पति को प्रोपर्टी विवाद को लेकर काफी परेशान कर रही थीं। उसका पति काफी परेशान था। इसी वजह से अत्यधिक शराब भी पीने लगा था।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *