Header Banner

आईपीएल पर सट्टा पकड़ा, चार गिरफ्तार

BY — May 5, 2016

050504उदयपुर। स्पेशल टीम ने बुधवार को आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने के मामले में कार्यवाही करते हुए दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के नेतृत्व में स्पेशल टीम के कांस्टेबल गणेश को जानकारी मिली कि शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र के आरके पुरम क्षेत्र में एक आवासीय मकान में अवैध रूप से किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकता नाईट राइडर्स पर अवैध रूप से सट्टा लगाया जा रहा है। इस सूचना पर स्पेशल टीम इंचार्ज लीलाधर मालवीय, कांस्टेबल गणेश, प्रहलाद, योगेश, सलीम, यशपाल ने मकान पर दबिश दी। टीम ने मकान में चार युवक अग्रसेन नगर निवासी करण अग्रवाल, मल्लातलाई निवासी मोहम्मद शरीफ, हिरणमगरी निवासी संदीप साहु व रोशन कॉलोनी निवासी हर्ष उर्फ चिन्टू यादव को पकड़ा। टीम को मौके से 20 हजार 450 रुपए नकद, 9 मोबाइल, चार्जर, टेलीवीजन के साथ-साथ रजिस्टर और डायरियों में लिखा लाखों रुपए के सट्टे का हिसाब-किताब बरामद हुआ।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply