Header Banner

घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म का मामला

BY — May 5, 2016

rapeउदयपुर। गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने एक युवक के खिलाफ घर में घुसकर बलात्कार करने और मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार सेक्टर 14 निवासी एक विवाहिता ने मामला दर्ज करवाया कि उसका एक परिचित सुदर्शनसिंह पुत्र गजसिंह निवासी पिपलिया 2 मई को उसके घर पर आया था। परिचित होने के कारण उसने घर पर आने दिया। घर में घुसते ही आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी के जाने पर उसने अपने परिजनों को इस बारे में बताया। इसके बाद परिजनों ने मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply