Header Banner

खाई में गिरी पिकअप, जिंदा जला चालक

BY — May 11, 2016

Police_capउदयपुर। टोल टैक्स बचाने के प्रयास में एक पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिर पड़ी, जिससे गाड़ी में सवार चालक जिंदा जल गया।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह कमलेश पुत्र मोहन मेघवाल निवासी रामा राजसमंद से रवाना हुआ था और अपने गांव जा रहा था। रास्ते में आने वाले टोलटैक्स से बचने के लिए वह नेगडिय़ा होकर निकल रहा था और अनियंत्रित होकर पिकअप खाई में पलट गई। पिकअप के नीचे दबने और आग लगने के कारण यह मौके पर ही जिंदा जल गया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply