Header Banner

एक वर्ष पूर्व अपह्रत किशोरी बरामद, युवक गिरफ्तार

BY — May 11, 2016

kidnapउदयपुर। खेरोदा ने एक वर्ष पूर्व किशोरी का अपहरण कर एक वर्ष से फरार युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से किशोरी को बरामद किया है।

जानकारी एक वर्ष पूर्व रणियां गांव से एक किशोरी को आरोपी श्यामसिंह निवासी गुलाबजी का गुड़ा भदेसर अपहरण कर ले गया था। परिजनों की ओर से अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। आरोपी कभी महाराष्ट्र में तो कभी मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में किशोरी के साथ छिप रहा था। इसी बीच किशोरी ने एक बच्ची को भी जन्म दे दिया। पुलिस की लगातार तलाश में सामने आया कि आरोपी श्यामसिंह इस किशोरी के साथ उदयपुर की ओर आ रहा था। इस पर पुलिस ने दबिश देकर बस में से इस आरोपी श्यामसिंह को पकड़ लिया और किशोरी केा बरामद कर लिया। किशोरी ने अपने परिजनों के साथ जाने से इंकार कर दिया। जिस पर पुलिस ने उसे नारी निकेतन भेज दिया और आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply