
उदयपुर। निरंकारी मिशन के मुखिया निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज निरंकार प्रभु परमात्मा में विलीन हो गये। भारतीय समयानुसार सुबह 5 बजे कनाडा में कार से आध्यात्मिक प्रचार यात्रा पर थे तो उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह समाचार सुनते ही उदयपुर में निरंकारी भक्तों में शोक की लहर दौड़ गई।

उदयपुर शाखा के सत्संग इन्चार्ज हरीश नासा ने बताया कि सन्त निरंकारी मण्डल द्वारा देश भर में स्थित शाखाओं के माध्यम से मिशन के सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि कोई भी दिल्ली की ओर रवाना न हो। दिल्ली की स्थानीय भक्त भी निरंकारी कोलोनी स्थित उनके निवास स्थान पर एकत्रित ना हों। स्थानीय शाखा द्वारा 14 मई को उदयपुर सिटी रेल्वे स्टेशन पर सफाई अभियान तथा 15 मई को बाल सन्त समागम कार्यक्रम निरस्त कर दिये गये हैं।