रन फॉर इंटरनेशनल योग दिवस

BY — May 15, 2016

150501उदयपुर। पतंजलि योग समिति, आयुर्वेद विभाग के साझे में रविवार सुबह फतह सागर की पाल पर निशुल्क रन फॉर इंटरनॅशनल योगा डे हुआ जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

आदर्श आयुर्वेद ओषधालय सिन्धी बाजार के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शोभालाल औदिच्य ने बताया कि 21 जून को होने वाले अंतराष्ट्रीय योग दिवस में योग के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए यह आयोजन रखा गया जिसमें योग प्रशिक्षक अशोक जैन प्रेम जैन गोपाल डांगी ने योगिक, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम व अलग अलग आसनों का अभ्यास कराया। सैकड़ों लोगों ने झील के किनारे बड़ी उत्साह से भाग लिया। बाद में सामुहिक दौड़ का आयोजन किया गया। सभी योग करने वालों ने बड़ी उत्साह से भाग लिया। व अपने स्वास्थ्य के लिए दौड़ लगाई। उसके बाद योग प्रशिक्षक अशोक जैन प्रेम जैन, गोपाल डांगी संजय दीक्षित, शारदा जालोरा, डॉ नरेंद्र कुमार सनाढ्य आदि सभी योग करने आये लोगों ने मिलकर फतह सागर की पाल पर घूमने आये सभी लोगों से मिल कर निरन्तर योग करने व अंतराष्ट्रीय योग दिवस में सम्मिलित होने का आग्रह किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *