Header Banner

निरंकारी बाबा हरदेव सिंह के निधन पर प्रार्थना सभा

BY — May 15, 2016

150502उदयपुर। निरंकारी मिशन के प्रमुख निरंकारी बाबा हरदेव सिंह के निधन पर निरंकारी मण्डल की स्थानीय शाखा द्वारा रविवार को तक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन चित्रकूट नगर स्थित सन्त निरंकारी सत्संग भवन पर रखा गया।

यहां अवतार वाणी पाठन तथा सिमरन किया गया। सिमरन में निरंकारी रीति अनुसार तू ही निरंकारी मैं तेरी शरण हां मैनू बख्शक लो कहते हुए भक्तों की अश्रु धारा बह निकली। जिन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनके हद्य सम्राट सत्गुरू बाबा हरदेव सिंह दुर्घटना का शिकार होकर नश्वर शरीर को त्याग कर संसार से विदा लेंगें।
मीडिया प्रभारी दिनेश टेक्चन्दानी ने बताया कि प्रार्थाना सभा में निरंकारी बाबा को श्रद्धा सुमन अर्पित करने व अनुयायियों को विपत्ति की घड़ी में सान्व्कारना प्रदान करने हेतु प्रदेश कांग्रेस सचिव पंकज कुमार शर्मा, प्रकाश भारती, राजेश खत्री उपस्थित हुए। इसके अतिरिक्त भाजपा उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष गुणवंत सिंह झाला, महामंत्री चंद्रगुप्त सिंह चौहान, रामकृपा शर्मा, वीरेन्द्र सिंह सोलंकी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. गिरिजा व्यास, डा. सीपी जोशी, पूर्व सांसद रघुवीर मीणा, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा ने शोक संदेश के माध्यम से दुख व्यक्त किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply