Header Banner

प्रतिभावान बच्चों ने देखा उदयपुर

BY — May 15, 2016

आवासीय शिविर के बच्चों ने किया प्रताप गौरव केन्द्र, बायोलोजिकल पार्क का भ्रमण

150503उदयपुर। रविवार यानी छुट्टी का दिन। व्यक्तित्व विकास के लिए राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से गायरियावास स्थित महावीर एकेडमी में लगाए गए शिविर में भाग ले रहे राज्य और जिलास्तरीय मेरिट में आने वाले बच्चों ने रविवार को उदयपुर का भ्रमण किया।

150504शिविर संयोजक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि सुबह उठकर बच्चों ने आध्यात्मिक एवं स्वास्थ्य सत्र में भाग लिया। उसके बाद तैयार होकर उन्हें सबसे पहले प्रताप गौरव केन्द्र ले जाया गया। वहां लगी 300 से अधिक मेवाड़ के ऐतिहासिक चित्रों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही वहां एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई। हाड़़ा रानी और महाराणा प्रताप, राजसिंह आदि पुस्तकों, स्मारिकाओं का भी अवलोकन किया। मेवाड़ के इतिहास की जीवंत उपलब्धि बताता यह क्षेत्र करीब 25 बीघा क्षेत्र में फैला है। इस पर कुल लागत करीब सौ करोड़ रूपए आएगी।
150505उसके बाद बड़ी स्थित नारायण सेवा संस्थान के बड़ी स्थित हेल्थ वंडरलैंड का दौरा कर बच्चे बहुत खुश हुए। जीभ में जाकर पेट से निकलने और हाथ से चढ़कर पांव से निकलने जैसे दृश्य देखकर बच्चे काफी हर्षित हुए। फिर बच्चों को सज्जनगढ़ स्थित बायोलोजिकल पार्क ले जाया गया जहां बच्चों ने जानवरों को देखा। यहां से बच्चों को सेलिब्रेशन मॉल ले जाया गया जहां उंची उंची मंजिलें देखकर बच्चे बहुत खुश हुए। खाने-पीने की स्टॉल्स पर बच्चों ने खूब चटखारे लगाए।
सभी बच्चों को अलग अलग विवेकानंद ग्रुप के यश कलाल एवं कीर्ति राठौड़, एपीजे अब्दुल कलाम ग्रुप के चयन रावल एवं अल्पा पंचाल, सरस्वती ग्रुप के हर्ष गुप्ता एवं साक्षी न्याती, टैगोर ग्रुप के रमेश कुमावत एवं इशिता व्यास तथा महावीर ग्रुप के भारत प्रकाश शर्मा एवं मोनिका शक्तावत के नेतृत्व में बच्चों ने उदयपुर का भ्रमण किया।
संयोजक फत्तावत ने बताया कि शाम को हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चों का खूब मनोरंजन हुआ। बच्चों ने शिविर का काफी आनंद लिया। समापन सोमवार सुबह विद्यालय प्रांगण में होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply