Header Banner

सेल्समैन के खिलाफ गबन का मामला

BY — June 22, 2016

fruadउदयपुर। सूरजपोल में एक व्यक्ति ने दो सेल्समेनों के खिलाफ नौकरी के दौरान गबन करने का मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार संजय जैन ने मामला दर्ज करवाया कि वह टेलीकॉम कंपनी सिम और टॉक टाईम बेचने का काम करता है। उसने अपने यहां पर भारतसिंह गहलोत निवासी टेकरी चौराहा और विमल वर्मा निवासी तितरड़ी को काम पर रखा था। दोनों मार्केटिंग का काम करते थे। कुछ दिनों से दोनों पैसे लाने मेें आनाकानी करने लगे और बार-बार बाजार से पैसा नहीं आने की जानकारी देने लगे। इस पर शंका के आधार पर हिसाब चैक किया तो सामने आया कि दोनों ने बाजार से विभिन्न स्थानों से ढ़ाई लाख रूपए ले लिए और उसके वहां पर जमा नहीं करवाए थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ गबन का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply