फतहसागर में कूदने वाले की शिनाख्त

BY — June 22, 2016

मां के पैसे देने से इनकार करने पर की थी आत्महत्या

drownउदयपुर। फतहसागर झील में कूदकर आत्महत्या करने वाले युवक की शिनाख्त हो गई है। मृतक ने मां के पैसे देने से मना करने पर नाराज होकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार फतहसागर झील से मंगलवार को एक युवक का शव निकाला था। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर शिनाख्तगी का प्रयास करवाया तो बुधवार सवेरे समाचार पत्रों में फोटो देखकर एक युवक आया और मृतक की शिनाख्त अपने भाई के रूप में की। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम विक्की (24) पुत्र बंशीसिंह सरदार निवासी कच्ची बस्ती सज्जननगर है। मृतक के भाई ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था और मजदूरी करता था। मंगलवार को मृतक ने अपनी मां से पैसे उधार मांगे थे। मां ने पैसे देने से इंकार कर दिया तो आवेश में आकर मोबाईल घर पर छोडक़र निकल गया। शाम तक नहीं आने पर भाई ने तलाशा इसके बाद भी उसका पता नहीं चला। शिनाख्त होने पर पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *