Header Banner

आपसी विवाद में घायल करने का मामला दर्ज

BY — June 22, 2016

disputeउदयपुर। कानोड़ में एक व्यक्ति ने अपने परिवार के लोगों के खिलाफ आपसी विवाद में लठ से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार मावा पुत्र वाला मीणा निवासी फुसरिया ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी पुत्र वधू लोगरी और सुगना घर के पास स्थित सामलाती कुएं पर पानी भरने के लिए गई थी। जहां पर उसी के परिवार के सदस्यों लाला पुत्र उदा मीणा, उदा पुत्र वाला मीणा, गंगली पत्नी उदा मीणा और सामुड़ी पत्नी लाला मीणा ने ल_ से दोनों पर हमला कर दिया और सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच बचाव में गए वृद्ध मावा पर भी हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply