समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में बांधें

BY — July 12, 2016

सकल महासभा मेवाड के देहात कार्यालय का उद्घाटन

120702उदयपुर। सकल राजपूत महासभा मेवाड के देहात कार्यालय का शुभारंभ मंगलवार को तितरड़ी गांव में समाज के वरिष्ठजनों ने किया।

समाज के निर्भयसिंह सिसोदिया विजय सिंह सिसोदिया, संरक्षक तनवीर सिंह कृष्णावत, तीतरड़ी के उपसरपंच राजेन्द्र सिंह तीतरड़ी ने फीता काट एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की तस्वीर पर पुष्प एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। संरक्षक तनवीर सिंह कृष्णावत ने युवाओं का आव्हान किया कि वे समाज के सभी वर्गो को एकजुट करके और उन्हें एक सूत्र में बांधने के लिए नवगठित महासभा के सदस्य बन कर संगठित हो। मुख्य अतिथि निर्भय सिंह सिसोदिया ने कहा कि मेवाड़ में किसी भी भूभाग से आये राजपूतों को एक जाजम पर जाकर उनके दुख सुख में भागीदार बनने के उदे्श्य से इस महासभा का गठन किया गया है। इस अवसर पर धर्म सिंह, मनोहर सिंह सिसोदिया, जसवंत सिंह, प्रेम सिंह, देहात महामंत्री घनश्याम सिंह थाणा, उपाध्यक्ष जवान सिंह जावद, भंवर सिंह, अखेपूर डॉ. घनश्यामसिंह भीण्डर सहित समाजजन उपस्थित थे। धन्यवाद नजरसिंह तीतरड़ी ने दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply