सोनल को शिक्षा संकाय में विद्यावाचस्पति

BY — July 12, 2016

120701उदयपुर। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय ने सोनल शर्मा शाकद्विपीय को विद्यावाचस्पति प्रदान की है। इन्होंने अपना शोध कार्य लोकमान्य तिलक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शशि चित्तौड़ा के मार्गदर्शन में पुरा किया।

शोध का विषय दक्षिणी राजस्थान के सर्वोच्चतर एव निम्नतर परीक्षा परिणाम निष्पादित करने वाले राजकीय विद्यालयों के अध्यापकों में संगठनात्मक नागरिकता, व्यवहार, संगठनात्मक न्याय तथा संगठनात्मक प्रतिबद्धता का अध्ययन था। इसमें दक्षिणी राजस्थान के शिक्षा उपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा, उदयपुर के अधीनस्थ आने वाले यथा उदयपुर, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ आदि जिलों के राजकीय उच्च माध्यमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों की कक्षा 10 में गत 3 तीन वर्षों के सर्वोच्च एवं न्यूनतम प्राप्तांक वाले 10-10 विद्यालयों का शोध हेतु चयन कर अध्ययन किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply