Header Banner

महाकाल कावड़ यात्रा व शोभायात्रा की तैयारियां जोरों पर

BY — August 5, 2016

050801उदयपुर। महाकालेश्वर कावड़ यात्रा समिति ने आयड़ स्थित गंगोदभव आयड़ पर कावड़ यात्रा व शोभा यात्रा हेतु चल रही तैयारियों में हाथ बंटाते हुए व वहां उपस्थित कावडियों को कावड़ यात्रा व शोभा यात्रा को भव्यता प्रदान करने हेतु कार्यकर्ता और पदाधिकारी कावड़ें तैयार करने में लगे हैं।

समिति के अध्यक्ष केके शर्मा, महासचिव लक्ष्मीकांत जोशी, संयोजक मोहनलाल साहू, सह संयोजक यशवंत पालीवाल, महिला संयोजक अर्चना शर्मा, सह संयोजक कुसुमलता शर्मा, कावड़ यात्रा समिति के हिम्मतलाल नागदा, संगीता व्यास, चित्रा मेनारिया, सीता ढैनवाल, पुष्पा शर्मा, प्रियंका, शारदा दाहिमा सहित शिव भक्त कावड़ तैयार करने में लगे हैं।
शहर के देवालयों में पोस्टर व बैनर लगाकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है वहीं कावड़ यात्रा के कार्यकर्ताओं द्वारा जन-जन में पेम्पलेट वितरित कर कावड़ यात्रा हेतु भाग लेने हेतु आव्हान किया जा रहा है। महिला संयोजक अर्चना शर्मा के नेतृत्व में मोहल्लों व शहर के देवालयों में जन सामान्य से सम्पर्क कर कावड़ यात्रा में भाग लेने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। शर्मा ने बताया कि कावड यात्रा में सबसे पहले पंक्तिबद्ध कावड़ यात्रा ध्वज, नीमच के ढोल, बैण्ड, सुसज्जित जीप व माताजी की झांकी, शिवजी की झांकी, डीजे व पश्चायत् पुरूष कावड़ यात्री व उसके पश्चासत् महिला कावड़ यात्री चलेंगे।
शर्मा ने बताया कि कावड़ यात्रा महाकाल मंदिर के पाटोत्सव पर चार वर्षों से निकाली जा रही है। 8 अगस्त को सुबह 8.30 बजे आयड़ स्थित गंगाजी के चौथे पाये गंगोद्भव कुण्ड से निकाली जाएगी जो आयड़ से रवाना होकर आयड़ मेन रोड, आयड़ पुलिया, अशोक नगर मेन रोड, माताजी मंदिर से शक्ति नगर, टाउनहॉल, सूरजपोल, अस्थल मंदिर, मुखर्जी चौक, बड़ा बाजार, घंटाघर, जगदीश चौक, चांदपोल पुलिया से अम्बापोल, अम्बामाता मंदिर, आयुर्वेद चौराहा (राड़ाजी चौराहा) से महाकाल मंदिर पहुंचेगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply