Header Banner

सत्य साई हार्ट हॉस्पिटल का हृदय रोग निदान शिविर 14 को

BY — August 5, 2016

दो शिविर में 450 मरीजों का हुआ ऑपरेशन, तीसरी बार लग रहा है शिविर

050804उदयपुर। श्री सत्य साई हार्ट हॉस्पिटल राजकोट (गुजरात) एवं श्री सत्य साई सेवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में हृदय रोग निदान शिविर 14 अगस्त को उदयपुर के चित्रकूट नगर स्थित रॉकवुड हाई स्कूल में सुबह 9 से 2 बजे लगाया जाएगा।

संगठन के उदयपुर समन्वयक एमएम शर्मा ने बताया कि इससे पूर्व दो बार उदयपुर में शिविर लगाए जा चुके हैं। दोनों की सफलता के कारण यह तीसरा शिविर लगाया जा रहा है। दोनों शिविर में 2400 रोगियों की जांच कर वर्ष 2016 में 449 मरीजों का ऑपरेशन किया जा चुका है। शिविर में हृदय रोग, जन्मजात समस्या, हृदय में छेद की समस्या एवं बाईपास की समस्या से ग्रसित मरीज इस केम्प का लाभ ले सकते है। शिविर के लिए राज्य भर में पंजीयन किए जा रहे हैं। उदयपुर में एमएम शर्मा (94141 58819) एवं परमवीरसिंह (9784096019) से संपर्क किया जा सकता है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply