Header Banner

कावड़यात्रियों का भगीरथी ने किया अभिषेक

BY — August 8, 2016

बम भोले, हर हर महादेव के नारों से गूंजा शहर
श्री महाकाल का गंगाजल से जलाभिषेक

080804उदयपुर। श्री महाकालेश्वर कावड़ यात्रा समिति के तत्वा वधान में आयड़ स्थित गंगाजी के चौथे पाये गंगू कुण्ड् गंगोदभव शिव मंदिर से विधिवत पूजा अर्चना के बाद कावड़यात्री महाकाल के लिए रवाना हुए। अनवरत सुबह से चल रही रिमझिम में भीगते कावड़यात्रियों का उत्साकह देखते ही बनता था। स्वायं भगीरथी ने कावड़यात्रियों का अभिषेक किया।

कावड़यात्री हर हर महादेव, बम भोले के नारे लगाते हुए शोभायात्रा में चल रहे थे। कावड़ एवं शोभा यात्रा में सबसे पहले भगवान शिव की ध्वज पताका के बाद बाल गणेश की झांकी, भगवान शिव की विराजित प्रतिमा की झांकी, मां दुर्गा की झांकी रथ में रेवाड़ी में विराजित कावड़ व शोभा यात्रा में झांकियों के पीछे पुरूष एवं महिलाओं की लम्बी कावड़ यात्रा चल रही थी। इसके साथ ही कई शिव भक्त पैदल पैदल चल कर भगवान शिव के जयकारे लगाते ढोल नगाड़ों व बैण्ड बाजों के साथ चल रहे थे । कावड़ यात्रा में विशेष रूप से बच्चों ने पूरी कावड़ यात्रा में कंधे पर कावड़ लेकर भगवान महाकाल को जलाभिषेक कराया ।
कावड यात्रा तय समय पर आयड़ से रवाना होकर आयड़, अशोक नगर, शक्ति नगर टाउनहॉल, सुरजपोल, अस्थल मंदिर, बडा बाजार, घंटाघर, जगदीश चौक, चांदपोल पुलिया से अम्बापोल, आयुर्वेद चौराहा (.राडाजी चौराहा) से श्री महाकाल मंदिर दोपहर 12.30 बजे पहुंचने पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से कावड़ यात्रा का स्वागत किया। कावड़ यात्रा का विशेष संयोग रहा कि भगवान आषुतोष श्री महाकाल मंदिर भ्रमण पश्चा त् मंदिर परिसर पहुंचे एवं इधर से कावडि़ये भी मंदिर पहुंचे मानो ऐसा लग रहा था जैसे भगवान आशुतोष महाकाल स्वयं कावडियों को आशीर्वाद प्रदान कर रहे हों।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply