Header Banner

उदयपुर में दिन भर रिमझिम, चित्‍तौड़ में बाढ़ के हालात

BY — August 8, 2016

चित्तौड़ में बाढ़ के हालात, हाई अलर्ट

080808उदयपुर। श्रावण मास में कई दिन से हो रही निरंतर बारिश से चित्तौड़ जिले में जहां बाढ़ के हालात हो गए हैं वहीं उदयपुर में सुबह झमाझम के बाद दिन भर रिमझिम होती रही। घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया। कैचमेंट एरिया में बारिश से पानी की आवक के कारण पिछोला और फतहसागर में निरंतर जल स्तैर बढ़ रहा है। माही बांध के गेट भी खोल दिए गए हैं।

080807सोमवार सुबह उदयपुर में रिमझिम के बीच आंखें खुली जो दिन भर बरकरार रही। शहर की सड़कें सूख ही नहीं पाई। चित्तौसड़गढ़ जिले में एक रात में 10 इंच बारिश दर्ज की गई जिससे यहां बाढ़ के हालात हो गए हैं। चित्तौतड़ से भीलवाड़ा का सम्प र्क कट गया है। हाईवे पर पानी भर गया है। बस्तियां जलमग्नड हो गई। चित्तौ‍ड़ में निरंतर बारिश से शहर के बीच बह रही गंभीरी नदी में पानी की लगातार आवक हो रही है जिससे जल स्त र का निशान खतरे के उपर चला गया है। कच्चीन बस्तीक को खाली करा लिया गया है।
उदयपुर में लिंक चैनल के जरिये पीछोला से पानी फतहसागर में छोड़ा जा रहा है लेकिन बराबर आने पर यह चैनल कभी भी बंद की जा सकती है। पीछोला का जल स्तार 7.5 एवं फतहसागर का 7.2 फीट हो चुका है। बिजौलिया के समीप एक निजी स्कू5ल की बस पुल पार करते हुए गिर गई जिसमें बच्चोंी को ग्रामीणों की मदद से बचा लिया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply