Header Banner

गोरक्षा के लिए कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च

BY — August 13, 2016

120802उदयपुर। प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार शनिवार सुबह शहर जिला कांग्रेस द्वारा गाय-बचाओ पैदल मार्च कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा के नेतृत्व में जगदीश चौक से प्रारम्भ होकर घण्टाघर सर्राफा बाजार, मोचीवाडा, मण्डी की नाल, हनुमान चौक, तीज का चौक होकर देहलीगेट स्थित शान्ति आनंदी स्मारक पर हुआ।

कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि पदयात्रा में शामिल कांग्रेसजन ने भाजपा भगाओ-गाय बचाओ, मरती गाय करे पुकार नींद से जागो भाजपा सरकार, गोमाता के दलाल हो रहे है मालामाल के नारे लगाते हुए पैदल मार्च किया गया।
देहलीगेट स्थित शान्ति आनन्दी के पास पूर्व सांसद रघुवीर मीणा, शहर अध्यक्ष गोपाल शर्मा, देहात अध्यक्ष लाल सिंह झाला, गजेन्द्र सिंह शक्तावत, पंकज कुमार शर्मा, डॉ. मधुसूदन शर्मा, नीलिमा सुखाडिया आदि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की सबसे बडी हिंगोनिया गोशाला सहित प्रदेश की सभी राजकीय गोशालाओं में सरकारी अव्यवस्था और भ्रष्टाचार के कारण हो रही गायों की मौतों के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है।
इन नेताओं ने गौशाला की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ साथ गायों के लिये हरा व सूखे चारे एवं पेयजल, गौशाला में वर्षा के पानी की सुचारू निकासी, साफ-सफाई, कीचड़-दलदल में सूखी मिट्टी डालकर स्वच्छ वातावरण बनाने की पुख्ता व्यवस्था होनी चाहिए। गायों के स्वास्थ्य की नियमित रूप से जांच कराने के साथ ही उनके बीमार होने पर उपचार की त्वरित व्यवस्था की जानी चाहिए। भाजपा सरकार  गौशालाओं को चलाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है ऐसे में गोशालाओं को ऐसे गौभक्तों को दे देनी चाहिए जो इनको चलाने के लिए तैयार हैं।
ब्लॉक अध्यक्ष पूरण मेनारिया, मुजीब सिद्धीकी, रियाज हुसैन, राव कल्याणसिंह, विनोद जैन, राजीव सुहालका, केके शर्मा, बाबूलाल जैन, खूबीलाल मेनारिया, बतुल हबीब, सुरेश सुथार, चन्दा सुहालका, गोपाल नागर, सुरेश श्रीमाली, मोहसिन खान, मोहम्मद अयूब, सोमेश्वर मीणा, सद्दाम हुसैन, हरिवल्लभ शर्मा, अर्जुन राजोरा, अरूण टांक सहित सैकडों कार्यकर्ता मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply