Header Banner

गुरु नानक गर्ल्स में प्रत्याशियों ने व्‍यक्‍त की अभिव्यक्ति

BY — August 13, 2016

120801उदयपुर। गुरूनानक कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रासंघ चुनाव के तहत शनिवार को प्रत्याशी विचार अभिव्यक्ति का आयोजन किया गया।

छात्रासंघ परामर्शदाता अनिल चतुर्वेदी ने बताया कि महाविद्यालय के रंगमंच पर आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. एनएस राठौड़ ने छात्रासंघ चुनाव में आचार संहिता पूर्ण पालन करते हुए लिंगदोह समिति के नियमों के अनुकूल कार्य करने पर बल दिया। कार्यक्रम में 6 पदों के लिए 13 प्रत्याशियों ने विचार छात्राओं के समक्ष रखकर मत व समर्थन की अपील की तथा विजय होने पर छात्राओं की रक्षा पर जोर दिया। उपाचार्या डॉ. अनुज्ञा पोरवाल ने शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न करने की अपील की। छात्रासंघ समिति की अनिता चौबीसा, सोनू गुप्ता, अनिता चौबीसा, डॉ. स्वाति भाटी, अनुराधा मालवीय, डॉ. मीनल कोठारी, विनीता वर्मा व डॉ. नीरू श्रीमाली सहित संकाय सदस्य व छात्राएं मौजूद थी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply