Header Banner

एशियन कराटे चेम्पियनशिप में राजस्थान को 4 स्वर्ण

BY — August 18, 2016

चारों प्रतिभागियों ने जीते चार स्वर्ण व 2 कांस्य

180804उदयपुर। हाल ही में मलेशिया की राजधानी क्वालालम्पुर में आयोजित नवीं चार दिवसीय गो-जू-रियूएशियन अन्तर्राष्ट्रीय कराटे चेम्पियनशिप में राजस्थान की ग्लोबल मार्शल आर्ट एकेडमी के खिलाड़ियों ने भाग लेकर विदेशी धरती पर अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडियों को कड़ी टक्कर देते हुए 4 स्वर्ण व 2 कांस्य पदकों पर कब्जा जमाया।

कराटे विशेषज्ञ टीम कोच एवं मैनेजर रेन्शी मुकेश सुखवाल के नेतृत्व में राजस्थान से इस प्रतियोगिता के लिए महिला सब जूनियर वर्ग में अण्डर 13 में 40 किग्रा. वर्ग में गजल जैन ने मलेशिया की खिलाड़ी को कुमिते स्पर्धा में हराकर स्वर्ण पदक एवं काता में कांस्य पदक पर कब्जा किया।
ग्लोबल मार्शल आर्ट एकेडमी के मुकेश सुखवाल ने बताया कि जूनियर वर्ग में अन्डर 16 में 53 किग्रा. वर्ग में भारती जैन कजाकिस्तान की खिलाड़ी कुमिते फाइनल में हराकर स्वर्ण पदक एवं काता स्पर्धा में कांस्य पदक पर कब्जा किया। पुरूष वर्ग के सब जूनियर वर्ग में कविशराज कुमावत, श्रीलंका के खिलाड़ी को कुमिते स्पर्धा में हराकर स्वर्ण पदक तथा सीनियर वर्ग में अन्डर 18 में 62 किग्रा वर्ग में ईशान पालीवाल ने इण्डोनेशियाई मूल के खिलाड़ी को कड़ी टक्कर में हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
सुखवाल ने बताया कि इस एशियन कराटे प्रतियोगिता में राजस्थान के इन चारों खिलाड़ियों ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर देकर वर्ष 2017 में इण्डोनेशिया में आयोजित होने वाली अन्तर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में 10 डिग्री ब्लैक बेल्ट धारक एशियन गो-जू-रियू कराटे-डो फेडरेशन के सचिव टेन्शी के. अन्नथन बतौर मुख्य अतिथि माजूद थे। इस अवसर पर मलेशिया की पुलिस एवं स्थानीय सांसद भी मौजूद थे। पदक ले कर लौटी टीम का एसोसिएशन की ओर से एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply