पुलिस को राखी बांधकर लिया सुरक्षा वचन

BY — August 18, 2016

180801उदयपुर। मुख्यमंत्री व पुलिस महानिदेशक राजस्थान की पहल पर पुलिस व जनता के मध्य दूरी पाटकर उनमें विश्वामस जगाने हेतु रक्षाबंधन के त्योहार पर उदयपुर के समस्त 42 थानों व पुलिस लाइन में समाज के विभिन्न वर्गों की महिलाओं व छात्राओं द्वारा पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया व राखी बांधकर अपनी सुरक्षा का वचन लिया।

मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन में हुआ। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद गोयल, अति. पुलिस अधीक्षक जिला चंद्रशील, अति. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बीजाराम व शहर के समस्त वृताधिकारी व थानाधिकारी उपस्थित हुए। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने समाज के सभी वर्ग की महिलाओं को पुर्ण सुरक्षा करने का संकल्प दिया गया।
180802उदयपुर में करीब 3500 छात्राओं ने पुलिस भाईयों को राखी बांधकर सुरक्षा का आश्वाउसन लिया व पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा बहनों को मिठाई खिलाकर उपहार भेंट किये गये और पुलिस कर्मियों द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों की बहनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाने का संकल्प किया। जिले के विभिन्न संस्थान जनजाति छात्रावास, विभिन्न अनाथालयों, मदर टेरेसा आश्रम, भ्रम कुमारी आश्रम, विभन्न राजकीय महाविद्यालयों, मेडिकल कॉलेज, नवोदय विधालय व जिले के विभिन्न संस्थानों की अध्यापिकाओं व छात्राओं ने रक्षाबंधन के त्योहार को पुलिस के साथ मनाने में उत्साह दिखया। समस्त थानों में रक्षाबंधन त्योहार उत्साह से मनाया गया। पुलिस थाना घंटाघर द्वारा आश्रम सेवा संस्थान अनाथालय की छात्राओं को सिटी पैलेस उदयपुर का भ्रमण कराया व पिछोला लेक में नौकायन भी कराया गया। समस्त थानों में छात्राओं को पुलिस अधिकारीयों से परिचय कराया। पुलिस थाना परिसर का भ्रमण करा पुलिस अधिकारी की रेंक के बारे में बताया गया और पुलिस कार्यप्रणाली के बारे में जानकरी दी गयी। कई थानों पर छात्राओं द्वारा पौधरोपण भी किया गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *