Header Banner

उदयपुर-जम्मूतवी साप्ताहिक गरीब रथ 13 ट्रिप बढ़ाई

BY — August 25, 2016

trainउदयपुर। रेलवे प्रशासन ने दुर्गा पूजा महोत्सव एवं दिवाली पर अतिरिक्त यात्री यातायात के दबाव को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु उदयपुर-जम्मूतवी-उदयपुर साप्ताहिक गरीब रथ स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में 13 ट्रिप का विस्तार किया जा रहा है।

गाड़ी संख्या 04972, जम्मूतवी-उदयपुर साप्ताहिक गरीब रथ स्पेशल एक्सप्रेस 24 नवम्बार तक (13 ट्रिप) जम्मूतवी से गुरूवार प्रातः 09.30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 09.20 बजे उदयपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04971,  उदयपुर-जम्मूतवी साप्ताहिक गरीब रथ स्पेशल एक्सप्रेस 25 नवम्ब र तक (13 ट्रिप) उदयपुर से प्रत्येक शुक्रवार प्रातः 11.15 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 01.40 बजे जम्मूतवी पहुचेगी। गरीब रथ स्पेशल रेल सेवा की समय सारणी जम्मूतवी से पठानकोट छावनी, जालन्धर कैन्ट, लुधियाना, धुरी, जाखल, हिसार, भिवानी, रेवाड़ी, खैरथल, अलवर, बांदीकुई, दौसा, गांधीनगर जयपुर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर,  नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाड़ा, चंदेरिया, मावली जं0, राणाप्रताप नगर तथा उदयपुर पहुंचेगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply