कार्य ऐसा हो जिसका लाभ पूरा कम्यूनिटी को मिलें : मेहता

BY — August 25, 2016

लायन्स ने 2020 का सेवा का विजन निर्धारित किया

250805उदयपुर। लायन्स अन्तर्राष्ट्रीय के पूर्व अध्यक्ष मुबंई से डॉ. अशोक मेहता ने कहा कि लायन्स अन्तर्राष्ट्रीय ने विश्व से अंधता निवारण के कार्य को तक तक निरन्तर जारी रखेगा जब तक यह कार्य पूरा नहीं हो जाता है, लेकिन इसके साथ-साथ लायन्स अन्तर्राष्ट्रीय ने विज़न 2020 निर्धारित किया है।

वे आज लायन्स क्लब्स डिस्ट्रिक्ट 323 ई-2 की ओर से लायनवाद के 100 वर्षो की सेवा यात्रा पर उनके व लायन सदस्यों के बीच फेस टू फेस कार्यक्रम होटल वेली व्यू में आज रात्रि को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि लायन्स  अन्तर्राष्ट्रीय अंधता निवारण के साथ-साथ अब पर्यावरण, एचआईवी एड्स, कैंसर एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा सुझाये जाने वाले एक अन्य कार्यक्रम को हाथ में लेकर विश्व में उन समस्याओं से पीड़ित लोगों के लिए सेवा कार्य करेगा।
उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर हिन्दी को बढ़ावा देने के लिए हर कार्य को हिन्दी में करना चाहिये तभी हिन्दी को बढ़ावा मिलेगा। डॉ. मेहता ने कहा कि किसी भी कार्य की सफलता तभी मिलेगी जब वह सही सोच व सही योजना से प्रारम्भ किया गया हो। लायन्स ने व्यापार के साथ सेवा करने को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि किसी भी क्लब द्वारा किया जाने वाला सेवा कार्य इस प्रकार को हो कि उसका लाभ पूरी कम्यूनिटी को मिलें।
250806उन्होंने कहा कि ग्लोबल स्तर पर आये परिवर्तन का असर लायनवाद एवं व्यक्तिगत स्तर पर भी पड़ा है। उस असर से कोई भी अछूता नहीं रहा है। हर व्यक्ति को वहीं कार्य करना चाहिये जो उसे पसन्द हो और वहीं कार्य मनुष्य को सफलता दिलाता है। भारत में लायन्स सदस्य वर्ष 2022 का लायन कन्वेन्शन के आयोजन पर अपनी बात प्रमुखता से लायन्स अन्तर्राष्ट्रीय के समक्ष रखेगा। विश्वास है कि उसकी अनुमति मिलं लेकिन इसके लिए मूलभूत सुविधाओं की बहुत आवश्यकता होगी।
इससे पूर्व पीडीजी श्याम एस. सिंघवी ने कहा कि लायनवाद तीन स्तम्भों सेवा, फैलोशिप एवं लीडरशिप पर टिका हुआ है। लायनवाद से नये सदस्यों को जोड़ जाना चाहिये और जो जुड़ चुके हैं, वे लायनवाद से सहज क्यों नहीं हो पा रहे है। इस पर विचार किया जाना चाहिये। प्रान्तपाल अरविन्द चतुर ने डॉ. अशोक मेहता व सभी पूर्व प्रान्तपालों के हाथों लायन्स बुलेटिन का विमोचन कराया। कार्यक्रम में केबिनेट सचिव दीपक हिंगड़, केएस भण्डारी, पूर्व प्रान्तपाल वीके लाडिया ने डॉ. अशोक मेहता का सम्मान किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *