Header Banner

इंटर कॉलेज हेण्डबॉल में गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज विजयी

BY — October 15, 2016

151001उदयपुर। गुरूनानक कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की हेण्डबॉल टीम ने एमजी कॉलेज को शिकस्त देकर अंतरमहाविद्यालयी हेण्ड बॉल प्रतियोगिता का खिताब जीता।

प्राचार्य प्रो. एन. एस. राठौड़ ने बताया एमबी कॉलेज ग्राउण्ड पर आयोजित सुखाड़िया विष्वविद्यालय अंतर्महाविद्यालय हेण्डबॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार को खेले गए फाइनल मैच में कप्तान प्रीति गुर्जर के नेतृत्व में गुरूनानक कॉलेज ने एम.जी. कॉलेज को 6-3 से शिकस्त देकर चैम्पियनशिप जीती। महाविद्यालय में संस्थान के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्रपालसिंह लिखारी ने खेल प्रभारी डॉ. स्वाति भाटी, मैनेजर डॉ. सिमी सिंह और खिलाड़ियों को बधाई दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply