होनहार जरूरतमंद विद्यार्थियों को छात्रवृति चेक वितरण 13 को

BY — January 4, 2017

उदयपुर। पिस्ता कुमारी-गेंदसिंह खमेसरा स्मृति छात्रवृति योजना के तहत इस शैक्षणिक सत्र में 50 जरूरतमंद प्रतिभावान विद्यार्थियों को पांच-पांच हजार रुपए की छात्रवृति चेक 13 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे मूक-बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में रंगारंग समारोह में वितरित  किए जाएंगे।

मुख्य अतिथि शिक्षा उपनिदेशक विष्णु प्रसाद पानेरी होंगे। अध्यकक्षता शिवजी गौड़ जिला शिक्षा अधिकारी करेंगे। विशिष्टे अतिथि मधुसुदन व्यास जिला शिक्षा अधिकारी होंगे। प्रबंधक एवं संचालक नरेन्द्र सिंह खमेसरा ने बताया कि छात्रवृति की सभी पात्रता पूरी करने वाले आवेदकों को छात्रवृत्ति का चेक वितरण किया जाएगा। इस सत्र में 36 छात्रा एवं 14 छात्र चयनित हुए हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply