Wed, September 23, 2026
Header Banner

राज्य स्तरीय खड़गनाथ मिश्र पुरस्कार से 12 सम्मानित

BY — January 4, 2017

संस्कृत पुरस्कार वितरण समारोह

उदयपुर। निंबार्क वैदिक-संस्कृत समिति भीलवाड़ा के उदयपुर मंडल की ओर से आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बुधवार को दुर्गा नर्सरी रोड स्थित शिव मंदिर में हुआ।

निम्बार्क वैदिक संस्कृत समिति भीलवाड़ा के उदयपुर मंडल अध्यक्ष भगवती लाल सुखवाल ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि कुलपति शिव सिंह सारंगदेवोत थे। अध्यक्षता डॉ. आरपी शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि शक्ति सिंह हाडा, महेंद्रसिंह सिसोदिया न्यायाधीश, अशोक कुमार योगी आदि थे।
मंडल अध्यक्ष भगवती लाल सुखवाल ने बताया कि महर्षि खड़गनाथ मिश्र राज्य स्तरीय पुरूस्कार जो कि व्याकरण ज्योतिष साहित्य वास्तु आयुर्वेद संस्कृत आदि के क्षेत्र में प्रदान किया जाता है, यह पुरूस्कार विभिन्न क्षेत्रों में 12 संस्कृत अनुरागियों डॉ. यज्ञ आमेटा , प्रो. कमलचंद्र योगी, डॉ. गौरीशंकर इंदौरिया, डॉ. गुलाबचंद बैरवा, श्याम सुंदर शर्मा, मनीष शर्मा,  उमा दशोरा, बीएल सोमानी, शुभांगी मोहन वरुण गावंकर, देव मिश्र पंचोली, वीरेंद्र कुमार जांगिड़ व सुशीला आमेटा को प्रदान किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply