Header Banner

सुधारवादी बोहरा विश्व सम्मेलन 11-12 को

BY — February 18, 2017

उदयपुर। सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ दाउदी बोहरा कम्युनिटी की ओर से भारतीय लोक कला मंडल में 11-12 मार्च को दो दिवसीय विश्व सम्मेलन होगा। उद्घाटन पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त एवं अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष वजाहत हबीबुल्लाह करेंगे।

प्रवक्ता अख्तर हुसैन बोहरा के अनुसार मुख्य अतिथि विधिवेत्ता एवं सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता इंद्रा जयसिंह होंगी. सम्मेलन में सामाजिक कार्यकर्त्ता स्वामी अग्निवेश एवं प्रगतिशील लेखक संघ के अध्यक्ष वेद व्यास के अलावा देश भर से कई लेखक, पत्रकार, साहित्यकार , सामाजिक कार्यकर्ताओं के भाग लेने की संभावनाएं हैं. उन्होंने बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कोटा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. मधुसूदन शर्मा के नेतृत्व में 30 सदस्यीय स्वागत समिति का गठन किया किया गया हे, जिसमे शहर के प्रबुद्ध नागरिकों को सम्मिलित किया गया है. हुसैन ने बताया कि दूसरे दिन 12 मार्च को बोहरावाड़ी के बोहरा यूथ कम्युनिटी हॉल में प्रतिभागियों का सत्र होगा जिसमें देश-विदेश से आने वाले सुधारवादी बोहरा अपने अपने क्षेत्र की रिपोर्ट पेश करेंगे. इसी दिन दूसरे सत्र में बोहरा समुदाय की विभिन्न समस्याओं के निराकरण एवं प्रगतिशील समाज संरचना के लिए कुल 6 प्रस्तावों पर खुली चर्चा करते हुए उन्हें पारित जायेगा. तीसरे और अंतिम सत्र में सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ दाउदी बोहरा कम्युनिटी के आगामी तीन वर्ष के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के चुनाव होंगे.
इससे पूर्व दिनांक 10 मार्च को सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ दाउदी बोहरा कम्युनिटी के संस्थापक महासचिव, लेखक एवं ख्यात इस्लामिक विद्वान डॉ. असग़र अली इंजीनियर की स्मृति में “सांप्रदायिक सौहार्द्र, धर्मनिरपेक्षता एवं लोकतंत्र” विषयक सेमीनार का आयोजन भी भारतीय लोक कला मंडल में अपरान्ह 3 बजे किया गया है. सेमीनार संयोजक रज़िया सनवाड़ी ने बताया कि  इस सेमीनार को नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. फैज़ान मुस्तफा, पूर्व आईएएस हर्ष मंदर , लेखक वेद व्यास और सामाजिक कार्यकर्ता इरफ़ान इंजीनियर संबोधित करेंगे. सेमीनार के विशिष्ठ अतिथि स्वामी अग्निवेश होंगे और अध्यक्षता सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ दाउदी बोहरा कम्युनिटी के चेयरमैन आबिद अदीब करेंगे. सेमीनार के बाद रात 7 बजे सांप्रदायिक सौहार्द्र पर नाट्यांश सोसाइटी, उदयपुर द्वारा “लश्कर-चौक” नाटक का भी मंचन किया जायेगा.

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply