आपातकाल का 42 वां काला दिवस मनाया

BY — June 27, 2017

उदयपुर। आपातकाल के 42 वर्ष पूर्ण होने पर रक्षा मंत्र उदयपुर संभाग द्वारा काला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानी मदनलाल ने की।

मुख्यमंत्री लोकतंत्र रक्षा मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष सौभाग चंद नाहर नाहर ने आपातकाल के अमानवीय अत्याचारों का विस्तृत वर्णन किया। प्रांतीय महामंत्री खुबीलाल सिंघवी ने मुख्यमंत्री को आपातकाल पीड़ित लोकतंत्र सैनानियों को स्वतंत्रता सेनानी के समकक्ष सम्मान देने की मांग की। लोकतंत्र सेनानी हेमेन्द्र श्रीमाली ने अपनी गिरफ्तारी सीआईडी, पचासों पुलिस कर्मियों द्वारा घेर कर करने एवं जिस प्रकार का भय का वातावरण सरकार द्वारा उत्पन्न करने, प्रेस पर प्रतिबंध आदि के बारे में बताया।
संभाग संयोजक दलपतसिंह दोशी ने बताया कि हमने 50 विद्यालयों में सम्पर्क कर इस काले दिवस व आपातकाल के इतिहास कोई पीढ़ी को बताने हेतु प्रधानाचार्यो से सम्पर्क किया। सुन्दरसिंह भण्डारी चेरिटेबल टरस्ट द्वारा अजमेर कार्यक्रम में वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानी मदनलाल मूंदडा का चेरिटेबल टरस्ट के अध्यक्ष गुलाबचन्द कटारिया द्वारा सम्मान किया गया। जिस पर लोकतंत्र सैनानियों ने हर्ष प्रकट किया। उदयपुर संयोजक हिम्मत कोठारी ने धन्यवाद दिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *