Header Banner

प्रतिभावान बच्चे पुस्स्कृत

BY — June 27, 2017

उदयपुर। राजीव श्रुति डांस एकेडमी द्वारा गत दिनों पूना में आयोजित नेशनल डांस कम्पीटरशन में विजेता रहे उदयपुर के कलाकरों को आज यहंा हिरणमगरी से. 4 स्थित एकेडमी परिसर में सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि फिल्म सिटी संघर्ष समिति के प्रमुख एवं राजस्थान लाईन प्रोड्यूसर मुकेश माधवानी थे।

अीसीडीएफ की श्रीमती लीना शर्मा ने बताया कि ये सभी विजेता बच्चें नवम्बर माह में स्पेन में होने वाले इन्टरनेशनल डांस ओलम्पियाड में भाग ले कर उदयपुर नाम इस क्षेत्र में रोशन करेंगे। मुकेश मधवानी ने कहा कि उदयपुर में फिल्मसिटी खोलने के प्रयास किये जा रहे है। यदि सरकार यहां आगामी बजट में फिल्मसिटी खोलने की घोषणा कर देती है तो इस प्रकार की प्रतिभाओं को एक मंच मिल जाएगा और वे अपनी प्रतिभा में और निखार ला पायेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply