उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर ने गीतांजली मेडीकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के सहयोग से आज सरदारपुरा स्थित पेरेन्ट्स प्राईड एकेडमी विद्यालय के 500 बच्चों को विद्यालय परिसर में हॉस्पिटल के शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र सरीन एवं उनकी टीम ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
अध्यक्ष डॉ. एनके धींग ने बताया कि शिविर संयोजक महादेव दमानी के सानिध्य में आयोजित इस शिविर में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिसमें सभी बच्चें स्वस्थ्य पाये गये। इस अवसर पर क्लब सचिव दिनेश चन्द्र अग्रवाल, हेमन्त मेहता, ओपी सहलोत सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।
You must be logged in to post a comment.
स्तुत्य कर्तव्य