महिलाओं ने मनाया सावन लहरिया उत्सव

BY — July 21, 2017

उदयपुर। माहेश्वरी महिला गौरव की सदस्याओं ने आज ओरिन्टल पैलेस रिसोर्ट में सावन लहरिया उत्सव मनाया।

सचिव आशा नरानीवाल ने बताया कि इस अवसर पर महिलाओं ने सावन के गीतों के साथ झूलों का भी भरपूर आनन्द लिया। कार्यक्रम में जयपुर से प्रीति गोयल ने महिलाओं को सौन्दर्य प्रसाधन साधनों के उपयोग की जानकारी दी। कार्यक्रम में सौन्दर्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जसमें अंकिता मंत्री प्रथम, रीमा सोमानी द्वितीय, नीलम पेंडिवाल ततीय रही। सावन से संबंधित आयोजित हाउजी का महिलाओं ने जमकर आनन्द लिया। कार्यक्रम में संरक्षिका कौशल्या गट्टानी,अध्यक्ष सरिता न्याती,राजकुमारी, कान्ता माहेश्वरी, वीना मोहता,रेणु मुन्दड़ा, आरती न्याती सहित सभी सदस्याएं मौजूद थी। कार्यकम का संचालन सरोज सोढ़ानी ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *