Header Banner

गुणानुवाद सभा के साथ गुरू ऋण स्मृति महोत्सव

BY — July 22, 2017

उदयपुर। श्री जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक जिनालय सघ द्वारा हिरणमगरी से. 4 स्थित शांतिनाथ जिनालय आराधना भवन में आचार्य जिनदर्शन सुरीश्वर महाराज की निश्रा में आचार्य रामचन्द्र सूरी महाराज के 26 वें समाधि पर्व के रूप में आयोजित किया गया तीन दिवसीय गुरू ऋण स्मृति महोत्सव आज गुणानुवाद सभा के आयोजन के साथ ही सम्पन्न हुआ जिसमें 250 लोगों ने भाग लिया।

जिनदर्शन महाराज ने आचार्यश्री के मर्मस्पर्शी प्रसंगों का उल्लेख करते हुए उनके दर्शन, ज्ञान व चरित्र की उपलब्धियों का वर्णन किया। दोपहर में विजय मुहुर्त में उन्नति एवं शांति स्थापना हेत श्री लघु शान्ति स्नात्र महापूजन का आयोजन किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply