Header Banner

पोषण को लेकर न्यूट्रीशनिस्ट से ‘जिज्ञासा’ में पूछे प्रश्न

BY — September 8, 2017

उदयपुर। राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के तहत विज्ञान समिति युवा मंच, डॉ. प्राची न्यूट्रिटिफ हेल्थ और विज्ञान समिति नवाचार महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में जिज्ञासा प्रश्नोत्तरी का सफल आयोजन विज्ञान समिति सभागार में हुआ।

अध्यक्षता गृह विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. शशि जैन ने की। इस अवसर पर डॉ. केएल कोठारी, डॉ. केपी तलेसरा, पुष्पा कोठारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम में हार्मोन विशेषज्ञ डॉ. डीसी शर्मा, डॉ. रेणु मोगरा, विभा आचार्य ने पोषण और स्वास्थ्य संबंधित लोगों की जिज्ञासा शांत की।

अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. शशि जैन ने कहा कि स्वयम को अनुशासित रहकर पौष्टिक भोजन के साथ चुस्त जीवन शैली रखी होगी। डॉ. डीसी शर्मा ने डायबिटीज़ और थायराइड संबंधी जानकारी दी। कार्यक्रम में डेढ़ सौ से अधिक महिला-पुरुषों, बच्चों ने हिस्सा लिया। संचालन एवं संयोजन डॉ. प्राची अविनाश ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply