Header Banner

स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत जागरूकता रैली

BY — September 9, 2017

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा बूझड़ा गांव स्थित राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में आज स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत बालिकाओं द्वारा रैली निकाल कर जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

क्लब अध्यक्ष डॉ. एन.के.धंीग ने बताया कि इस अवसर पर बालिकाओं के बीच स्वच्छता पर निबन्ध एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसके तहत निबन्ध प्रतियोगिता में आशा गमेती प्रथम, विमला गमेती एवं रोहित गमेती द्वितीय तथा लक्ष्मी गमेती एवं हिना लौहार तृतीय रहे। इसी प्रकार चित्रकला प्रतियोगिता में विमला गमेती प्रथम,सीमा गमेती द्वितीय तथा रेखा गमेती ततीय रही। इस अवसर पर सचिव दिनेशचन्द्र अग्रवाल एवं महादेव दमानी मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply