Wed, September 23, 2026
Header Banner

विशेष बालकों की प्रस्तुतियों ने किया आश्चर्यचकित

BY — October 10, 2017

इनरव्हील क्लब उदयपुर ने किया आयोजन

उदयपुर। इनरव्हील क्लब उदयपुर ने आज अम्बामाता स्थित मूक एवं बधिर विद्यालय में विशेष बच्चों के लिये संास्कृतिक, खेलकूद,पोस्टर,रंगोली एवं स्वच्छता पर निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें मूक एवं बधिर,मंद, बुद्धि, प्रज्ञाचक्षु,नारायण सेवा संस्थान के दिव्यांग बच्चों सहित कुल 250 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेवी एवं मूक बधिर विद्यालय के मानद सचिव डॉ. यशवन्तसिंह केाठारी थे।

क्लब अध्यक्ष शीला तलेसरा ने बताया कि इस अवसर पर बच्चों के बीच केरम एवं लूडो खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसका सभी ने जमकर आनन्द लिया। बच्चों ने पोस्टर एवं रंगोली प्रतियोगिता में भाग ले कर सभी को ईश्वर द्वारा दी गई अलौकिक शक्ति से परिचय कराया।
सचिव देविका सिंघवी ने बताया कि समारोह में इन बच्चों ने जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी वहीं प्रज्ञा चक्षु बच्चों ने ब्रेल लिपी के जरिये स्वच्छता पर निबन्ध लिख कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। क्लब की ओर से सभी प्रतिभागी बच्चों को सर्टिफिकेट प्रदान किये गये। विजेता बच्चों को आगामी 24 अक्टूबर को रोटरी बजाज भवन में आयोजित एक समारोह में पुरूस्कृत किया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply