Header Banner

सांस्कृतिक संध्या में दी प्रस्तुतियों ने किया मोहित

BY — October 10, 2017

गुरूदेव पुष्कर मुनि महाराज की 108 वीं जयन्ती का समापन

उदयपुर। श्री वर्द्धमान गुरू पुष्कर युवा मंच की ओर से गुरूदेव पुष्कर मुनि की 108 वीं जयन्ती पर पिछले दस दिनों से आयोजित किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों का आज देवेन्द्र धाम में रंगारंग संास्कृतिक संध्या के साथ समापन हुआ। जिसमें प्रतिभागियों ने नृत्य, नाटक एवं गीत-संगीत की प्रस्तुतियां दी।

मुख्य अतिथि जैन जागृति सेन्टर के अध्यक्ष राजेश मेहता,विशिष्ठ अतिथि चित्तौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक प्रसन्न कुमार खमेसरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयपुर सुधीर जोशी,महावीर युवा मंच संस्थान की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा विजयलक्ष्मी गलुण्डिया,समारोह गौरव समाजसेवी वीरेन्द्र डांगी थे जबकि अध्यक्षता महावीर जैन परिषद के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत ने की।
मंच अध्यक्ष प्रवीण कोठारी ने बताया कि गुरूदेव पुष्कर मुनि महाराज की 108 वीं जयन्ती पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सम्पूर्ण समाज के हर महिला-पुरूष,युवक-युवतियों एवं बच्चों ने भागीदारी निभा कर इन आयोजनों को सफल बनाया।
रंगारंग कार्यक्रम की शुरूआत प्रभा बहू मण्डल द्वारा धरती सुनहरी अम्बर चमके… गीत पर प्रस्तुत किये गये आकर्षक नृत्य से हुई। देवेन्द्र महिला मण्डल ने कव्वाली शिखरजी वाले बाबा आये…,पुष्कर युवा मंच ने राधा कैसे नाचे तथा त्रिशला के लाल… तथा भुवाणा महिला मण्डल ने पीली लुगड़ी होलीया में उड़े रे गुलाल… गीत पर दी गई मनोहारी नृत्य की प्रस्तुति ने सभी को मोहित कर दिया।
संरक्षक संजय कोठारी ने बताया कि इस अवसर पर पुष्कर युवा मंच द्वारा कृष्ण रास लीला पर नृत्य नाटिका तथा देेवन्द्र महिला मण्डल द्वारा बचपन से बुढ़ापे की ओर नामक नाटिका की प्रस्तुति ने सभी को इसमें निहित संदेश पर सोचने पर मजबूर कर दिया। समारोह में केशव महिला मंच,फ्लोरा महिला मण्डल सहित अनेक महिला मण्डलों ने नृत्य की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कमलेश खमेसरा ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply