Header Banner

पेसिफिक साइंस कॉलेज के विद्यार्थियों का रेलवे ट्रेनिंग भ्रमण

BY — April 4, 2018

उदयपुर। पेसिफिक साइंस कॉलेज के बीएससी प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने रेलवे ट्रेनिंग संस्था में प्राम्भिक दौर से लेकर अब तक नए तकनीकी दौर के साथ रेलवे की कार्यशैली को सुचारू रूप से मॉडल की सहायता से देखा और समझा।

सीनियर टीआई प्रमोद श्रीमाली ने छात्र-छात्राओं के प्रश्नों को बहुत ही रोचक अंदाज़ के साथ उतर दिये और साथ आये ट्रेनिंग पर करीब 300 स्टेशन मास्टर ने भी छात्र-छात्राओं को आपसी संवाद और कैरियर मार्गदर्शन दिया। साइंस कॉलेज के डीन प्रो. आमेटा एवं निदेशक डॉ. गजेन्द्र पुरोहित ने सर्वप्रथम छात्र-छात्राओं को इस कैरियर और जॉब के प्रति जागरूक किया। डॉ रेखा लाहोटी, डॉ गरिमा सक्सेना, दीपक व्यास द्वारा छात्र-छात्राओं के संयोजन और कार्यप्रणाली को समझने में मदद की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply