जैन प्रश्नोत्तरी और हाउजी स्पर्धा

BY — April 5, 2018

उदयपुर। आराधना महिला मंच की ओर से भगवान महावीर जन्मकल्याणक के उपलक्ष्य में गुरुवार को भैरव बाग में प्रश्नोत्तरी और स्तवन प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में जैन हाउजी भी खेलाई गयी।

मंच की पूर्व अध्यक्ष हेमलता लोढा ने बताया कि प्रश्नोत्तरी के लिए तीन ग्रुप बनाये गए। इसमें भगवान महावीर के जीवन संबंधी प्रश्न पूछे गए। इसमें कश्यप ग्रुप प्रथम, सन्मति द्वितीय और ज्ञानपुत्र ग्रुप तृतीय रहे।
मंच की मधु मारू ने बताया कि जैन हाउजी में उषा बोलिया, उर्मिला भंडारी एवं साधना बाबेल क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। पूर्णिमा ने कैंसर जागरूकता पर वार्ता प्रस्तुत की।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *