देश भर से सौ से अधिक तपस्वी जुटेंगे पारणे के लिये

BY — April 17, 2018

उदयपुर। श्री वर्द्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक महासंघ उदयपुर के तत्वावधान में आचार्य सम्राट ध्यानयोग डा. शिवमुनि म.सा.,प्रमुख मंत्री शिरीष मुनि म.सा. व सह मंत्री शुभम मुनि म.सा आदि ठाणा-8 के सानिध्य मंगलवार 18 अप्रेल अक्षय तृतीया को चित्रकूटनगर स्थित रसिकलाल एम. धारीवाल पब्लिक स्कूल में वर्षीतप एवं एकासन के 100 से अधिक पारणे होंगे। इसके लिये आज देश भर से तपस्वी जुटने आरम्भ हो गये है।

महासंघ अध्यक्ष आंेकारसिंह सिरोया एवं कार्यक्रम संयोजक वीरेन्द्र डांगी ने बताया कि आचार्यश्री के 33 वें तथा उनके साथ ही शिरीष मुनि म.सा. व शुभम मुनि के वर्षीतप तथा अन्य 5 मुनिराज के एकासने सहित अन्य श्रावक-श्राविकाओं के वर्षीतप के पारणे एक साथ होंगे। उन्होंने बताया कि विद्यालय परिसर में पारणे के सन्दर्भ में सभी तैयारियंा लगभग पूरी कर ली गई है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply