टाटा के अल्ट्रा 1518 की लाॅन्चिंग

BY — April 17, 2018

उदयपुर। टाटा मोटर्स एवं सी के मोटर्स के सयुक्त तत्वाधान में आज सौ फीट रोड़ स्थित शुभकेसर गार्डन में टाटा की 4 टन से 16 टन भार क्षमता वाले ट्रक्स का भव्य प्रदर्शन आज किया गया। इस अवसर पर टाटा के नये ट्रक्स अल्ट्रा 1518 की लॉन्चिंग की गयी।

मुख्य अतिथि जी आर इंफ्रा के निदेशक देवकी नंदन अग्रवाल, टाटा मोटर्स के स्टेट प्रोडक्ट्स मेनेजर अमित वशिष्ठ एवम् सेल्स मेनेजर दीपक शर्मा थे। इस अवसर पर सी के मोटर्स के पार्टनर अनूप धोका ने कार्यक्रम में आये अथितियों एवं ग्राहकों का आभार व्यक्त किया। इस आयोजन में उदयपुर संभाग से काफी संख्या में लोगों ने आकर टाटा के प्रति अपना उत्साह दिखाया। कार्यक्रम में 8 वाहनों की डिलीवरी दी गयी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply