Header Banner

हिन्दुस्तान जिंक बेस्ट रिस्क मैनेजमेंट अवार्ड से पुरस्कृत

BY — February 15, 2019

हिन्दुस्तान जिंक बेस्ट रिस्क मैनेजमेंट अवार्ड से पुरस्कृत
हिन्दुस्तान जिंक को आईसीआईसी लोम्बार्ड एण्ड सीएनबीसी टीवी 18 इण्डिया रिस्क मैनेजमेंट ने बेस्ट रिस्क मैनेजमेंट फ्रेमवर्क एण्ड सिस्टम्स सस्टेनेबिलिटी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए बेस्ट इण्डिया रिस्क मैनेजमेंट अवार्ड से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार हिन्दुस्तान जिंक द्वारा बेस्ट रिस्क मैनेजमेंट प्रेक्टिस को क्रियान्वयन करने के लिए प्रदान किया गया है।

यह सम्मान केनेथ रोगाफ प्रोफेसर आफ पब्लिक पालिसी एण्ड इकोनोमिक्स, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने हिन्दुस्तान जिंक की ओर से डायरेक्टर (आपरेशन्स) लक्ष्मण सिंह शेखावत एवं महाप्रबन्धक (वित्त) रोहित शारदा को मुम्बई में आयोजित एक भव्य समारोह में 14 फरवरी को प्रदान किया। इस पुरस्कार के लिए अरून्धती भट्टाचार्य की ज्यूरी ने हिन्दुस्तान जिं़क को विजेता श्रेणी में चयनित किया है। ज्ञातव्य रहे कि हिन्दुस्तान जिंक सुरक्षा के प्रति सदैव सजग है और कर्मचारियों को सुरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए समय-समय पर कई कार्यशालाओं का आयोजन भी करते रहते हैं। हिन्दुस्तान जिं़क स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण, सुरक्षा, सामाजिक विकास एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति सदैव कटिबद्ध है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply