गीता का ज्ञान इस जन्म और आने वाले जन्म को संवारता

BY — February 15, 2019

मानवता को उपहार भागवद् गीता : जीवन के आश्चर्यजनक रहस्यों की खोज
उदयपुर। इस्कोन के मदन गोविन्दा दास (मुनीष नन्दवानी) श्रीमद्भागवत् गीता का ज्ञान पढ़नें से नहीं उसका अनुसरण करने से मिलता है। उसका ज्ञान मनुष्य के इस जन्म के साथ-साथ उसके आने वाले जन्म को भी संवारता है। इसलिये इस जन्म में जो भी कर्म करें सोच-समझ कर सकें क्योंकि उसका असर स्वयं के जीवन पर अवश्य पड़ता है।

वे आज रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा मानवता को उपहार भागवद् गीताःजीवन के आश्चर्यजनक रहस्यों की खोज विषयक वार्ता मंे बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि गीता के कुछ सिद्धान्त है जिसका पालन करना होता है। गीता का पहला ज्ञान लाखों वर्ष पूर्व सूर्यदेव को दिया गया था। जीवन में हमारी समस्याएं अर्जुन के समान है। स्वयं भगवान कृष्ण कहते है कि लाखों-करोड़ों में से 1 व्यक्ति ही गीता के सार को समझ पाता है।
दास ने कहा कि मनुष्य को भगवान को तो मानता है लेकिन उसकी कहीं गई बातों को नहीं मानता है इसलिये वह प्रसन्न नहीं रह पाता है और प्रसन्नता प्राप्त करने के लिये भटकता रहता है और वह मिलती भी है तो सिर्फ गीता में। भगवान से जुड़नें का अर्थ उसके द्वारा कहीं गई बातों को मानना है। खुशियंा मनुष्य के भीतर छिपी रहती है लेकिन वह उसे प्राप्त करने के लिये बाहर ढूंढता रहता है।
दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति संतोषी- दास ने कहा कि भागवद् गीता में कहा गया कि दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति संतोषी और गरीब व्यक्ति असंतोषी होता है। मनुष्य को अपने जीवन का लक्ष्य सोच-समझ कर निर्धारित करना चाहिये क्योंकि उसी पर उसके परिवार का जीवन टिका रहता है।
गीता में छिपे जीवन की सफलता के रहस्य- जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिये 4 रहस्य गीता में छिपे हुए है। गीता में कहा गया है कि मनुष्य यदि आत्म संतुष्ट,स्थिर दिमाग,इन्द्रियों पर नियंत्रण एवं कर्म को ध्यान में रख कर आगे बढ़ेगा तो वह सफलता हासिल करेगा। गीता एक यूनिवर्सल साइंस है,इसे दुनिया में पढ़ा जा रहा है लेकिन हमारें ही देश में इसको महत्व नहीं दिया जा रहा है।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष ओ.पी.सहलोत ने कहा कि हर व्यक्ति को गीता अवश्य पढ़ कर अपने जीवन को संवारना चाहिये। पदम दुगड़ ने मदन गोविन्दा दास का परिचय दिया। मुनीष गोयल ने दास को स्मृतिचिन्ह दिया। प्रारम्भ में श्रीमती स्नेहलता सहलोत ने ईश वंदना प्रस्तुत की। अंत में सचिव राकेश माहेश्वरी ने आभार ज्ञापित किया। वार्ता में रोटरी क्लब एलीट अध्यक्ष रमेश मोदी, सचिव अनीता जैन सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *