ओपन एवं जूनियर लान टेनिस के एकल व युगल मुकाबले

BY — February 17, 2019

उदयपुर। उदयपुर जिला लाॅन टेनिस एसोसिएशन द्वारा फिल्ड क्लब के ग्रास कोर्ट पर आयोजित की जा रही चार दिवसीय राज्य स्तरीय अन्तर्जिला ओपन एवं जूनियर लाॅन टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज एकल व युगल मुकाबले हुए।

एसोसिएशन के मानद सचिव दीपंाकर चक्रवती ने बताया कि आयुवर्ग अन्डर-8 के पुरूष वर्ग एकल मुकाबले में एकाकनिधि कासलीवाल ने दरी पाबूवाल को 8-5 से हराकर खिताब जीता। अन्डर-12 के पुरूष एकल में अगस्त्य व्यास ने तत्पर को 6-2 से तथा जयपुर के विहान पाबूवाल ने बीकानेर के अश्लेष को 6-4 से हराकर फाईनल में स्थान पक्का किया। अन्डर-14 आयुवर्ग के पुरूष एकल में जयपुर के सव्या निधि कासलीवाल ने उदयपुर के आमिर को 6-2 से तथा उदयपुर के अजीम अहमद ने जयपुर के विहान को 6-3 से हराकर फाईनल में स्थान बनाया। अन्डर-10 आयुवर्ग के महिला एकल में जयपुर की भाव्या ने जयपुर की आद्यविका को 6-3 से तथा जयपुर की प्रिया ने बीकानेर की कृशि को 6-3 से हराकर फाईनल में स्थान बनाया। अन्डर-12 में महिला एकल में अजमेर की राईसा गुलाटी ने बीकानेर की अदिति को 6-1 से तथा जयपुर की प्रिया ने उदयपुर की याना को 6-3 से हराकर फाईनल मंे स्थान बनाया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *