ह्दयरोग शिविर में 495 रोगियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

BY — February 17, 2019

उदयपुर। विज्ञान समिति, उदयपुर एवं हार्टकेयर एसोसिएट्स, साल हाॅस्पीटल अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में अशोकनगर स्थित विज्ञान समिति परिसर में निःशुल्क हृदय रोग परीक्षण एवं परामर्श शिविर आज आयोजित किया गया। जिसमें हार्ट सर्जन डाॅ. अनिल जैन के नेतृत्व में 495 से अधिक हृदय रोगियों ने अपने हृदय रोग सम्बन्धी लक्षणों की जांच कराकर परामर्श प्राप्त किया।

समिति अध्यक्ष डाॅ. एल.एल.धाकड़ ने बताया कि जरूरतमंद 45 रोगियों की निःशुल्क ई.सी.जी. भी की गई। शिविर संयोजक डाॅ. बी.एल. चावत ने बताया कि इस शिविर में डाॅ. अनिल जैन के साथ डाॅ. राजन मोदी, डाॅ. शील द्विवेदी, डाॅ. अपूर्व पटेल, डाॅ. अजय जैन, डाॅ. नवन शास्त्री, डाॅ. सतीष पटेल, डाॅ. केतन पटेल ने रोगियों को उचित परामर्श दिया। जरूरतमंद रोगियों को निःशुल्क औषधियां भी वितरित की गई।
इस अवसर पर विज्ञान समिति के संस्थापक डाॅ. के.एल. कोठारी, अध्यक्ष डाॅ. एल.एल. धाकड़, डाॅ. आई.एल. जैन, डाॅ. के.पी. तलेसरा, डाॅ. महीप भटनागर, राजेन्द्र खोखावत, डाॅ. के.एल. तोतावत, गणेश डागलिया, बी.एस. भण्डारी, बी.एल. खमेसरा, के.एस. भण्डारी, के.एस. सामोता, शान्तिलाल भण्डारी आदि कार्यकर्ताओं ने विभिन्न व्यवस्थाओं का संचालन किया। इस शिविर के संचालन मंे महावीर इंटरनेशनल, श्री जैन श्वेताम्बर वासुपूज्य मंदिर ट्रस्ट, इनरव्हील क्लब, उदयपुर सेवा समिति, अशोकनगर जैन सोसायटी, अणुव्रत समिति आदि संस्थाओं का सहयोग प्राप्त हुआ।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *