धरोहर फैशन परेड के आडिशन में 52 युवतियों ने लिया भाग

BY — February 17, 2019

उदयपुर। एम स्क्वायर प्रोडक्शन एण्ड इवेन्ट्स व एनआईसीसी के संयुक्त तत्वावधान में 16 मार्च को जुस्ता राजपूताना के दरबार हाॅल में आयोजित होने वाले आईएम शी सीजन-2 बिजनेस अवार्ड समारोह के साथ ही धरोहर फैशन परेड में भाग लेने वाली माॅडल युवतियों के लिये आज विश्वविद्यालय मार्ग स्थित आईएनआईएफडी केम्पस आॅडिशन हुए जिसमें विभिन्न जिलांे की 52 युवतियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

एम स्क्वायर के सीईओ मुकेश माधवानी ने बताया कि फैशन परेड में भाग लेने के लिये युवतियों में उत्साह देखा गया और उन्होंने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

आईएनआईएफडी की सीए प्राची मेहता ने बताया कि चित्तौड़गढ़, उदयपुर व जोधपुर की युवतियांे ने भाग लिया। आॅडिशन के जज राजेश शर्मा,आकृति मलिक, जूही व्यास थी। इस अवसर पर तारिका भानूप्रतापसिंह धायभाई,मुकेश माधवानी,अरूण माण्डोत,प्राची मेहता मौजूद थी।

Print Friendly, PDF & Email
Tags:
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *