Header Banner

वेदांता रिसोर्सेज ने शहीदों के परिवारों की मदद के लिए बढाया हाथ

BY — February 19, 2019

वेदांता रिसोर्सेज ने 14 फरवरी को कश्मीर के पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के काफिले पर हुए हमले की निंदा की है जिसमें अर्धसैनिक बल के जवान शहीद हो गये। वेदांता रिसोर्सेज ने सीआरपीएफ के शहीदों के परिवारों को 10 लाख रुपये प्रति व्यक्ति के योगदान के लिए आगे आया है, जो इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मृत है।

यद्यपि किमती जीवन के नुकसान की भरपाई करना संभव नही है, लेकिन वेंदांता शहीदों के परिवारों को आर्थिक मदद के साथ ही शहीदों के परिवारों के बच्चों की शिक्षा के लिए भी तत्पर है।
वेदांत के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा, पुलवामा हमलें में बहादुर सीआरपीएफ के जवानों को खोने का मुझें गहरा दुःख हुआ है। मेरे विचार और प्रार्थनाएं शहीदों के परिवारों और त्रासदी से प्रभावित लोगों के साथ हैं। मुझे यकीन है कि हमारी सरकार और रक्षा बल इस हमले के स्रोत से दृढ़ता और निर्णायक तरीके से निपटेंगे। कंपनी किसी अन्य सहायता के लिए सरकार के साथ पूरी तत्परता से खड़ी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply