Header Banner

हरित रसायन पर कार्यशाला

BY — April 5, 2019

पेसिफिक कॉलेज ऑफ़ बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंसेज के रसायन विभाग के तत्वाधान में हरित रसायन पर एकदिवसीय कर्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रो. सुरेश सी. आमेटा (डीन, फैकल्टी ऑफ़ साइंस, पेसिफिक विश्वविद्यालय) के द्वारा की गई। मुख्य अतिथि के रूप में मीरा गर्ल्स कॉलेज, उदयपुर के पूर्व प्राचार्य डॉ. रामेश्वर आमेटा मौजूद थे।

कार्यशाला का शुभारंभ प्रो. आमेटा, डॉ. रामेश्वर आमेटा व महाविद्यालय निदेशक डॉ. गजेन्द्र पुरोहित द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन से हुआ। अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि महोदय ने वर्तमान एवं भविष्य में हरित रसायन एवं पेयजल की जरूरतों पर अपने विचार व्यक्त किये। तय मानकों के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला से लाभान्वित होने के लिए विज्ञान विभाग के अलावा विश्वविधालय के अलग – अलग संकायों के लगभग प्रतिभागियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई कार्यशाला में डॉ. नीतू शोरगर ने जल की कठोरता के प्रकार, मापन, दुष्प्रभाव एवं इसे दूर करने के उपाय के बारे में जानकारी दी तथा डॉ. पारस टाँक ने पानी में फ्लोराइड की उपस्थिति एवं उनके प्रभाव के बारे में जानकारी दी एवम इसके मानको का प्रायोगिक प्रदर्शन वीडियो के माध्यम से बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष की छात्रा अंकिता एवं मुस्कान के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन दिव्या दाणी एवं पुरुषोतम घांची द्वारा किया गया कार्यक्रम का आयोजन दिक्षिता सुथार, शीतल जारोली एवं रविन्द्र सिंह कुशवाह ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply