Header Banner

देवेन्द्र महिला संस्थान में मना गणगौर उत्सव

BY — April 5, 2019

उदयपुर। श्री जैनाचार्य देवेन्द्र महिला संस्थान में आज गणगौर उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

संस्थान की अध्यक्ष डाॅ. सुधा भण्डारी ने बताया कि उत्सव में 20 महिलाओं ने भाग लिया। सभी महिलायें 16 श्रृगांर कर उत्सव में पहुंची, जहंा उनके लिये विभिन्न प्रकार की प्रतियोगितायें आयोजित की गई। कार्यक्रम की निर्णायक पुष्पा कोठारी थी।
मंत्री ममता रंाका ने बताया कि सभी महिलाओं ने तीन प्रकार के राउण्ड में भाग लिया। प्रथम राउण्ड में महलाओं ने परिचय दिय। द्वितीय टेलेनट राउण्ड मंे महिलाओं ने निर्णायक के प्रश्नांे के उत्तर देकर अपनी वाकपटुता का परिचय दिया। अंतिम राउण्ड में दिये गये प्रश्नों के आधार पर गणगौर प्रथम प्रतिभा पगारिया, द्वितीय विजयलक्ष्मी सामर तथा तृतीय ट्विंकल रही।
प्रारम्भ में ममता रांका ने मंगलाचरण प्रस्तुत की। समारोह में मौजूद जैन काॅन्फ्रेन्स के सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मधु खमसेरा, ललिता बापना को जैन धर्म परीक्षा में सर्वोच्च अंक लाने पर,प्रेम नाहर व मंजू बापना का नेशनल बेडमिन्टन प्रतियोगिता में भाग ले कर विजयी होने पर आज सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कमलेश खमेसरा ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply