Header Banner

वरिष्ठ नागरिकों ने होली के गीतों पर किया डांस

BY — April 5, 2019

उदयपुर। वरिष्ठ नागरिक क्लब मुस्कान की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के लिये होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें 60 महिलाओं सहित 150 वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया।

क्लब के महामंत्री श्याम सुन्दर राजोरा ने बताया कि इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों ने होली के गीतों पर डांस की प्रस्तुति दे कर अपनी जवानी के दिनों को याद किया। समारोह में क्लब की त्रैमासिक पत्रिका मधुर मुस्कान का संस्थापक के.जी.गट्टानी,मख्य अतिथि श्रद्धा गट्टानी ने विमोचन किया। कार्यक्रम में मौलिक ओर्गेनाईजेशन क्रिएटिव एण्ड परफोर्मिंग आर्ट ने के कलाकरों रमेष नागदा एवं सचिन भण्डारी ने मरणोपरान्त लघु नाटिका का मंचन कर सभी हसां-हसंा कर लोटपोट कर दिया। संस्था के सचिन अनिल दधीच, निदेशक शिवराज सोनवाल भी इस अवसर मौजूद थे। नाटिका में शकुन्तला सरूपरिया ने भी सहयेाग दिया, जिस पर उनको सम्मानित किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply